राजस्व कर्मियों की पिटाई के मामले में तीन आरोपियों को भेजा जेल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। लेखपाल व कानूनगो पिटाई के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उपजिलाधिकारी के न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोतवाली बदोसराय के बरदरी गांव में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपि राकेश कुमार देशराज व मोहम्मद हारून को गिरफ्तार करके उपजिलाधिकारी के न्यायालय पर पेश किया जहां से तीनों को पंद्रह दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। गत पंद्रह जून को ग्राम बरदरी में ग्राम प्रधान द्वारा एक चकमार्ग की पटाई कराई जा रही थी। जहां पर हल्का लेखपाल साकेत रावत एवं राजस्व निरीक्षक दीनानाथ यादव मौके पर पहुंचकर काम को रुकवाने का प्रयास किया। जिस पर वहां पर मौजूद ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों से नोकझोंक शुरू हो गई। जिससे मामला बढ़ता चला गया और ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी लेखपाल ने गांव के ग्यारह लोगों को नामजद करते हुए करीब 55 पुरुष एवं महिलाओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसके बाद लेखपाल संघ तहसील में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्य बहिष्कार किए हुए थे। उधर ग्राम प्रधान शिवा मिश्रा ने आरोप लगाया कि उसने उच्च न्यायालय द्वारा 22 जून को स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था किंतु स्थानीय पुलिस ने उसका सम्मान ना करते हुए गिरफ्तारी किया है। जबकि उप जिला अधिकारी का कहना है कि यह आरोपी गांव में विवाद कर रहे थे जिन्हें कोतवाली पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में न्यायालय पर किया था जिन्हें जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

