सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने में नकाम: तनुज पुनिया
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
किट वितरण कार्यक्रम में बोले कांग्रेसी नेता
बाराबंकी। कोरोना महामारी से सबसे बड़ा बचाव जागरूकता है चिकित्सा संसाधनो और पर्याप्त जागरूकता के अभाव में महामारी ग्रामीण अंचलो में पहुँच गयी। इसका एक प्रमुख कारण यही है कि प्रदेश की भाजपा सरकार आवाम को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने में नकाम रही है आज भी लोग वैक्सीन लगाने के सरकारी केन्द्रो से बिना कोविड वैक्सीन लगवाये लौट रहे है। उक्त उद््गार कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया ने नगर पंचायत सिद्धौर में यूको बैंक के सामने नगर पंचायत सिद्धौर के कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू सोनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोरोना उपचार किट वितरण के पूर्व स्थानीय आवाम के बीच में व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष सिद्धौर जलालुद््दीन गुड््डू ने तथा अध्यक्षता विधानसभा जैदपुर के प्रभारी महासचिव केसी श्रीवास्तव ने किया। नगर पंचायत में कोरोना उपचार किट वितरण के उपरान्त तनुज पुनिया ने कांग्रेसजनो के साथ यूको बैंक से मिल चैराहे तक सेनीटाइजेशन किया। इस मौके पर जलालुद््दीन गुड््डू, देवी प्रसाद सोनी, शुभम यादव, सुभाष यादव, राजकुमार यादव, राजकुमार सोनी, मुन्ना, मो. हसीन, मो. शमीम, मो. इबाद, अब्दुल हसीब सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

