भाजपा ने नौजवानों के भविष्य से किया खिलवाड़: कनिष्क पाण्डेय
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
युवक कांग्रेस के मध्यम जोन के अध्यक्ष का हुआ स्वागत
बाराबंकी। नौजवान देश का भविष्य हैं उसी का जीवन अंधकारमय हो गया हैं। भाजपा सरकार ने नौजवानों को हसीन सपने दिखाकर उनके सपनों को चकनाचूर करने का काम किया हैं। प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी के चलते आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के मध्य जोन के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेंय ने पूर्व सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया के आवास पर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस महासचिव के.सी.श्रीवास्तव तथा अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस मध्य जान अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवक कांग्रेस के मध्य जोन अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेंय के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी की अगुवाई में सैकड़ो ऊर्जावान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से स्वागत करके युवक कांग्रेस के अध्यक्ष फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्यजोन अनु. जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने देवा महादेवा की पावन धरती पर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेंय का स्वागत करते हुए कहा कि बाराबंकी जनपद में युवक कांग्रेस का एक ऐसा ऊर्जावान संगठन बनाना हैं कि जिसकी अपनी एक अलग पहचान हो। संगठन में ऊर्जावान नौजवानों को पदाधिकारी बनाकर सरकार की हर जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करना। इस मौके पर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी ने अपनी 45 सदस्यीय युवक कांग्रेस की कमेटी की घोषणा करके प्रदेश अध्यक्ष से उनका परिचय कराया। संगठन में अमित कुमार गौतम सहित सहित 11 उपाध्यक्ष, रामू यादव सहित 16 महासचिव, सद्दाम रसूल मिर्जा सहित 18 सचिव बनाया गया हैं। इस मौके पर विशाल वर्मा, सना मुही, मंशाराम वर्मा, सलमान खान, सोनम वैश्य, रितेश रावत, अम्बरीश रावत, तरूण चावला, शुभम वर्मा, रामू यादव, सौरभ त्रिवेदी, मो. मियां, अंकुर यादव, बब्लू गौतम आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

