भीम आर्मी ने निकाली साइकिल यात्रा डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में बहुजन साइकिल यात्रा निकाली गई है। जिसके तहत बाराबंकी में भी बहुजन साइकिल यात्रा आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई जो बड़ेल चैराहे से निकलकर नाके चैराहे बाबा भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए अंबेडकर छात्रावास में मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए धनोखर से छाया लखपेड़ाबाग पटेल तिराहे तक जाएगी और पटेल तिराहे से बंकी से होते हुए गांव गांव की ओर रवाना होगी। इस मौके पर वसी हैदर एडवोकेट जिला प्रभारी आजाद समाज पार्टी ने कहा कि यह साइकिल यात्रा बहुजनों को जागरूक कर उन को संगठित करने के लिए और चंद्रशेखर आजाद को उद्देश्य को गांव गांव जाकर जनता तक पहुंचाने के लिए निकाली गई है जिससे गांव गांव और जनता के बीच में जाकर पार्टी के उद्देश्यों को बताया जा सके और दलितों, बहुजनों और अल्पसंख्यको पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जा सके। इस मौके पर शिव बरन, हरिनंदन सिंह गौतम, शिव करन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

 

Don`t copy text!