अंबेडकर नगर सद्दरपुर अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मखदूम सराय में पैसे के लेन देन के विवाद में दबंगों ने दम्पति और उसके पुत्र की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।
मखदूम सराय निवासी प्रमोद यादव पुत्र राम शंकर का गांव के ही निवासी दीपक वर्मा से पैसे का लेन देन था। आरोप है कि प्रमोद यादव अयोध्या से लौटकर अपने गांव जा रहे थे, वह सरकारी ट्यूब्वेल के पास पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाकर दीपक वर्मा पुत्र राजमन, रविकांत व पंकज वर्मा पुत्रगण केशवराम निवासी ग्राम मखदूम सराय तथा मनीष पुत्र मंशाराम निवासी अमेदा थाना इब्राहिमपुर उस पर टूट पड़े और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। प्रमोद यादव के हल्ला गुहार पर पहुंची उसकी पत्नी कमलेश यादव व पुत्र शिवा को भी दबंगों ने पीट दिया। परिजन तत्काल घायल प्रमोद को सीएचसी टांडा ले गये जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को घायल के भाई विनोद वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया। कोतवाल अलीगंज यशवंत कुमार यादव ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
Related Posts

