प्रेमी ने लड़की के दूसरे प्रेमी को किया लहूलुहान

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

अम्बेडकरनगर जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। प्रेम सबंध में एक ही लड़की से प्यार करने वाले दो प्रेमियों में से एक प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ दूसरे प्रेमी को मार-मार कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने भाग रहे प्रेमी को पकड़ लिया और गांव में पेड़ से बांध कर उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लायी है।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के परसौली गांव निवासी अमित कुमार का एक निजी महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा से प्रेम प्रसंग है। बताया जाता है कि उसी छात्रा से थाना आलापुर के रामनगर महवर गांव के डिहवा पुरवे के निवासी राजू से भी सम्बन्ध है। बुधवार को किसी बात से नाराज होकर राजू अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से माडरमऊ कस्बे के पास ढोलबजवा में अमित को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया और भागने लगा। आरोप है कि चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बाइक से भाग रहे राजू को पकड़ लिया और गांव में ले जाकर पेड़ से बांध कर उसे भी मारा पीटा। उधर घायल अमित ने डायल 112 पर अपने साथ लूट की घटना होने की सूचना दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गयी, जहां पर दोनों पक्ष मौजूद हैं। थानाध्यक्ष शम्भूनाथ ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है, आवश्यक पूछताछ की जा रही है। मामले में छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!