15 हजार का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार कोतवाली देवा पुलिस का गुडवर्क
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541
बाराबंकी। अपराध पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देवा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का 15 हजार रुपये का ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। चेकिंग अभियान के दौरान देवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार, उप निरीक्षक परमात्मानंन्द पांडेय, हेड कांस्टेबल लवकुश सिंह, कृष्णकान्त पाण्डेय, प्रवीण कुमार, शेखर सिंह ने गैंगस्टर का आरोपी शकील पुत्र नूर अली निवासी जनपद लखनऊ के थाना सरोजनीनगर मोहल्ला कटरा बिजनोर को धरदबोचा। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवेधश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा शकील एक शातिर अपराधी है और इसका एक गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ के लिये नकबजनी जैसे अपराध को अंजाम देता था। श्री सिंह ने आगे कहा कि जिले में शकील पर नकबजनी व चोरी से सम्बंधित कई मुकदमे दर्ज है। जिस पर न्यायालय द्वारा उसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसको देवा पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान पुलिस हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने शातिर अपराधी शकील को जेल भेज दिया है।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

