जमीनी पकड़ के महारथी थे रामसेवक: गोप समाजवादी पुरोधा की जयंती पर बोले पूर्व मंत्री

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। समाजवादी विचारधारा के प्रति जीवन भर समर्पित रहने वाले रामसेवक यादव अपनी लगन और परिश्रम से तीन बार लोकसभा सदस्य और दो बार विधान मंडल मे दल के उप नेता बने रामसेवक यादव के विचारों से सदा हम सबको ऊर्जा प्राप्त होती रहती है। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने शुक्रवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित रामसेवक यादव और उनके अनुज प्रदीप यादव की जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किए। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि वैचारिक राजनीति के साथ जमीनी पकड़ के महारथी रामसेवक यादव जी ने देश दुनिया की अनेक समस्याओं के निदान में सदैव संजीदा व्यवहार किया बतौर सांसद उन्होंने कई देशों की यात्रा की और समाजवाद का परचम फहराया उनके विचारों से हम सभी को आज भी बहुत बल मिलता है। इस मौके पर प्रीतम सिंह वर्मा, वीरेंद्र प्रधान, तुषार यादव, नसीम कीर्ति, मौलाना असलम, आशीष सिंह आर्यन, करुणेश द्विवेदी आदि सपाई मौजूद रहे।

प्रेरक है बाबू जी द्वारा स्थापित मापदण्ड: डा. विकास याद

बाराबंकी। समाजवाद के अग्रदूत गरीबों और दलितों के मसीहा स्व. राम सेवक यादव की जयन्ती राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज, लखपेडाबाग के प्रांगण में मनायी गयी। जिसमें श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन भारत सिंह यादव ने की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक डाॅ0 विकास यादव ने स्व. राम सेवक यादव के चित्र पर माल्यार्पण करके अपने सम्बोधन में कहा कि बाबू जी का सम्पूर्ण जीवन दलितों, शोषितों और वंचितों के उत्तथान के लिए समर्पित रहा। वे समाज के हर वर्ग का उन्नयन चाहते थे। बाबू जी न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ अपितु सच्चे जन-नायक भी थे। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र सिंह यादव, शोभित यादव, पवन वर्मा, अरूण तिवारी, राकेश यादव, कृष्ण कुमार यादव, अशोक कुमार आदि ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!