वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पौधरोपड़ कार्यक्रम संपन्न
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामनगर बाराबंकी। यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर के मैदान में वन क्षेत्राधिकारी सुबोध कांत शुक्ला के नेतृत्व में पौधरोपड़ कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ किया गया। पीपल व नीम के पौधे लगाए गए हैं। विधायक शरद अवस्थी ने पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, डिप्टी रेंजर अवनीश दुबे, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, सिपाही गुल्ले यादव सहित तमाम गणमान्य लोगो ने भी पौधे लगाए। रेंजर श्री शुक्ल ने पौधों को महत्ता बताते कहा कि कहा कि सभी लोग अपने अपने खेतों की मेड़ों पर भी पौधे लगाएं और अपने आस-पास पीपल का पेड़ जरूर लगाएं। पीपल के पेड़ से ऑक्सीजन बहुत मिलती है। उन्होंने रामनगर क्षेत्र में कराए जाने वाले ब्रह्द पौधरोपण की विस्तृत जानकारी देते कहा कि रामनगर रेंज में 1लाख 62 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम के बाद से ब्रह्द पौध रोपण अभियान रामनगर रेंज में शुरू हो गया है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

