जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा प्राथमिक विद्यालय मे आयोजित हुआ कोविड महामारी जागरूकता एवं सहायता शिविर
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते गरीबों पर छाए आजीविका के घोर सँकट व भुखमरी से निजात दिलाने के लिए गरीबों व मजदूर परिवारों को राशन व अन्य जीवनोपयोगी सामग्री का वितरण किया गया और सबको कोरोना से बचाव करने की जागरूकता और सम्पूर्ण वैक्सीनेशन कराने का सँकल्प दिलाया गया। वी.वी. इण्डिया के सहयोग से जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा प्राथमिक विद्यालय भितरीडीह के बाग मे आयोजित कोविड महामारी जागरूकता एवं सहायता शिविर को सम्बोधित करती हुई केन्द्र सचिव गायत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन से गरीबों की रोजी रोटी पर भयानक सँकट छाया हुआ है। गरीब और मजदूर परिवार भुखमरी के शिकार हो गए हैं। ऐसे लोगों का सहयोग करना इस वक्त की भारी जरूरत है। जिसके लिए जन विकास केन्द्र बेचैन है। और लोगों के विकास एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।राशन वितरण में लोगों को गेहूं, चावल, आटा, दाल, चना, खाद्यतेल, चीनी, सब्जी, माचिस, चायपत्ती, साबुन, मास्क, मशाला, मोमबत्ती, आदि सहित महिलाओं और बालिकाओं से सम्बन्धित अन्य जीवनोपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।शिविर को सफल बनाने में जाहिदा, मीरा, सबीना, गुलाबा, साबरुन्निशा, माला, सहनाजबानो, मुरली, हजरतुलनिशा, मनभावती, सोनू, करिमुल्लाह, सरोजा, आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

