इकबाल को पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने दिया मनोनयन पत्र

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के साथ बहुत तेजी से जुड़ रहा है युवावर्ग युवाओं की असली हितैषी है। समाजवादी पार्टी युवाओं के साथ मिलकर बड़ी से बड़ी लड़ाई समाजवादी पार्टी ने जीती है। उक्त विचार मंगलवार को कम्पनीबाग स्थित अपने आवास पर नवनियुक्त जिला सचिव सैय्यद इकबाल मेहदी फैजी को मनोनयन पत्र देने के पश्चात पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये। राकेश वर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी और इन फिरकापरस्त ताकतो को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। पूरे प्रदेश का किसान, नौजवान, छात्र इस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज़ अयाज अहमद ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाराबंकी जनपद हमेशा से सपा का गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा जनपद की सारी विधानसभा में सपा के उम्मीदवार जीतेगे। अन्त में उन्होंने नवनियुक्ति जिला सचिव से आशा व्यक्त की कि वह पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान देगें। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से विश्राम पाल, मौलाना असलम, विजय यादव, मो. रिजवान संजय, अवधेश सिंह, विपुल वर्मा, शिव कुमार यादव, मनोज यादव, राजन शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!