संगठित रहो और संघर्ष करो… कांग्रेसियों ने निकाली स्वाभिमान यात्रा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। भारतीय संविधान के निर्माता दलितों के मसीहा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को 3 अगस्त 1947 को देश का प्रथम कानूनमंत्री बनाकर कांग्रेस पार्टी ने संदेश दिया था कि पार्टी की आत्मा दलित समाज में बसती हैं। हम इनके मान, सम्मान की लड़ाई लड़कर इनका अधिकार दिलायेंगे लेकिन आज भाजपा सरकार में दलित समाज पर लगातार हो रहे अत्याचारों ने प्रदेश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। कांग्रेस पार्टी आज दलित स्वाभिमान यात्रा निकालकर आपको यह एहसास दिलाने आयी है कि आप बाबा साहब के उपदेश शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मार्ग पर चलकर कांग्रेस के तिरंगे के नीचे आकर हमारा साथ दें। कांग्रेस पार्टी आपके मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा करेंगी। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष आलोक प्रसाद के निर्देश पर विकास खण्ड बंकी के दलित बाहुल्य ग्राम जसमण्डा में कांग्रेस दलित स्वाभिमान यात्रा निकालकर आयोजित दलित समाज की बैठक में व्यक्त किये। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने तथा संचालन अनुसूचित जाति विभाग के आनन्द गौतम ने किया। तनुज पुनिया ग्राम जसमण्डा में पहुंचते ही विकास खण्ड बंकी के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा एवं ग्राम प्रधान इन्द्रप्रसाद मौर्या की अगुवाई में कांग्रेसजनो तथा स्थानीय आवाम ने गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया। तदोपरान्त बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दलित स्वाभिमान यात्रा की शुरूआत की। यात्रा में मुख्य रूप से मो. मोहसिन, सिकन्दर अब्बास रिजवी, गौरी यादव, शबनम वारिस, अखिलेश वर्मा, रामचन्द्र वर्मा, सोनम वैश्य आदि उपस्थित रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!