दो शिवभक्तों की सरोवर में डूबकर मौत

बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा के पावन दरबार में पूजन अर्चन एंव जलाभिषेक करने आये दो शिवभक्तो की अभरन सरोवर मे डूब जाने से मौत हो गयी। पुलिस ने दोनो शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार विशाल वर्मा पुत्र शोभाराम वर्मा उम्र 26 वर्ष अपने साथियो के साथ महादेवा के प्रसिद्व शिवधाम को आये थे। रात्रि मे स्नान करने के समय वह अभरन सरोवर मे डूब गये जिससे उनकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि भारी भीड़ को देखकर पुलिस ने दबाव बनाने के लिये लाठी चार्ज कर दिया जिससे वहां भगदड़ मच गयी। इसी दौरान यह घटना घटित हो गयी। इसी अफरा तफरी मे जिले की कोतवाली फतेहपुर के बनियानी गांव के निवासी जीतेन्द्र कुमार पुत्र हरीशंकर उम्र 35 वर्ष अभरन तालाब मे डूब गये। उनके साथ आये परिजनो का कहना था कि हम लोगो ने गोताखोरो को ढुढवाये जाने की गुहार भी लगाई लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। सोमवार की सुबह शव पानी के ऊपर आया तब पुलिस ने बाहर निकाला। हालांकि स्थानीय पुलिस किसी भी प्रकार का बल प्रयोग करने और भगदड होने से इंकार कर रही थी। दोनो शिवभक्तो की मौतों से क्षेत्र मे तरह तरह की चर्चाये चल रही है।

एसपी ने कपाट और दुकाने बंद कराने के दिये निर्देश

बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा के प्रसिद्व शिवधाम मे अपार शिवभक्तो का जन सैलाब उमड पड़ा। अभरन सरोवर मे दो शिव भक्तो के रविवार की रात्रि डूब जाने की सूचना पाकर सोमवार दोपहर को दल बल के साथ पहुंचे पुलिस कप्तान यमुना प्रसाद ने मंदिर के कपाट और दुकाने बंद कराये जाने के निर्देश दे दिये। मालुम हो कि लोधेश्वर महादेवा के महाभारत कालीन प्रसिद्व शिव धाम का बड़ा ही ऐतिहासिक महत्व है। विगत वर्षा की तरह रविवार की शाम से ही दूसरे सोमवार को यहां आने वाले शिवभक्तो का ताता लग गया। दो पहिया चार पहिया पैदल पहुंचे शिवभक्तो की लम्बी लाईन लग गयी। जो सिलसिला पुलिस अधीक्षक की ओर से रोक लगाये जाने के बाद थम गया।

Don`t copy text!