सेवादल सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाला संगठन : बातीस कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रभारी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सेवा दल सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाला ऐसा संगठन है जो कांग्रेस पार्टी और जनता के बीच सेतु का काम करता है। सेवादल का संगठन ब्लाक, प्रखण्ड, गांव स्तर तक मजबूत है। बेलगाम सम्मेलन 1924 से सेवादल को कांग्रेस पार्टी में सैनिरेशन और सिक्यूरिटि की व्यवस्था का काम दिया गया था तब से हमारा सेवादल का वफादार अनुशासित सिपाही अपना कर्म निभा रहा है। उक्त उद््गार कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र बातसी ने बुधवार को पूर्व सांसद डा. पीएल पुनिया के आवास पर आयोजित सेवा दल की समीक्षा बैठक में व्यक्त की। जिसकी अध्यक्षता मध्यजोन के सेवादल के अध्यक्ष राजेश काली ने तथा संचालन सेवादल के जिला अध्यक्ष कमल भल्ला ने किया। प्रदेश प्रभारी बातीस ने कहा कि जब जब कांग्रेस पार्टी परेशानी के दौर से गुजरी है हमारे संगठन के वफादार सिपाही आगे आते रहे है चाहे वह पंजाब की समस्या रही हो या 1977 में कांग्रेस सत्ता से बाहर हुयी थी तो पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी मे बडी भूमिका सेवा दल ने निभायी थी आज भी सेवादल का हर सिपाही जोश मे बात करता है। हम संगठन को मजबूत करने में लगे है और हमारी कोशिश है कि सेवा दल एक मजबूत संगठन बनकर उभरे। समीक्षा बैठक में जीवंत श्रीवास्तव भागीरथ गौतम, राजाराम बंसल, श्रीमती सरोज गौतम, मीरा गौतम आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!