बैग में मिला कार्ड धारकों को राशन, खिले चेहरे
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
जैदपुर बाराबंकी। अन्न महोत्सव के अवसर पर नगर पंचायत जैदपुर के सभी कोटेदारों की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। जिसमें जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में बैग का वितरण कराया गया। बैग मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। जानकारी के अनुसार शासन के आदेशानुसार नगर पंचायत जैदपुर में कोटेदार खुरशीद आलम, अतीक, इसराईल कुरैशी, आफताब कुरैशी, सुधीर कुमार, शमीम बरायन, शमीम अंसारी, जुबेदा बानों सहित अन्न कोटेदारों की दुकान पर कुर्सी लगाकर अन्न महोत्सव के मद्देनजर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनवाया गया। वहीं जनप्रतिनिधि गण की उपस्थिति में बैग का वितरण कराया गया। बैग मिलते ही लोगों के चेहरे की चमक बढ गयी। जबकि कार्ड धारकों से प्रेम व राशन वितरण में इसराईल कुरैशी आफताब आलम कुरैशी की सराहना की चर्चायें पूरे कस्बे में होती रही। ज्ञात होकि बाराबंकी जिले में अभी तक 50000 बैग प्राप्त हो गये है। जिन्हें जनपद के प्रत्येक उचित दर विक्रेता की दुकान पर पहुंचाया गया है। सप्लाई अधिकारी अतुल सिंह ने अवगत कराते हुये बताया मास्क आदि पर विषेश ध्यान देने के साथ खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर तमाम लोगों ने बताया कि महामारी को देखते हुये जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने है उनके कार्ड बनने की सूचना पर आवेदन भी दिया गया है मगर कार्ड अभी तक नही बने है। जबकि भारी संख्या में लोग ईनुट चढवाने की समस्या को लेकर दर दर की ठोकर खाने फर मजबूर है।
जैदपुर बाराबंकी। दिनांक 5/8 /2021 को जैदपुर मैं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न महोत्सव मनाया गया जिसके अंतर्गत लोगों को निशुल्क अन्न वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री शशी कुमार गुप्ता जी भाजपा नेता अलीम राइन जी जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता आशु जी सुरेंद्र चौहान मंडल उपाध्यक्ष आकाश वर्मा मंडल अध्यक्ष जी पिछड़ा मोर्चा मोर्चा(कार्यवाहक) ग्राम गढ़ी राख मऊ मैं कोटेदार सरताज एवं कस्बा जैदपुर में कोटेदार आफताब के यहां रहना हुआ
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

