बाराबंकी। जनपद के थाना मोहम्मदपुर खाला में एक युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है वही पीड़ित दर-दर भटक रहा है, पीड़ित अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगताते हुए नामजद प्रार्थना पत्र दिया है, वहीं पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, किन्तु अभी तक रिपोर्ट न दर्ज होने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ चप्पा थाना मोहम्मदपुर खाला, जिला बाराबंकी निवासी हरिनाम पुत्र बच्चू लाल वर्मा दिनांक 07.08.2021 थाने मुकदमा दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया जिसमें बताया कि रात्रि 8.30 बजे रात में बड़ी बहू गोल्डी वर्मा के मोबाइल पर गांव के आशीष पुत्र जयवन्द्र वर्मा का फोन आया और बताया कि विनय पुत्र हरिनाम जिनकी उम्र करीब 31 वर्ष खेत में टैªक्टर से चोट खा गये हैं, यह बात सुनकर मेरी बड़ी बहू गोल्डी व छोटी बहू लक्ष्मी पत्नी विनय कुमार बटाई पर लिये खेत में देखने गई तो देखा कि विनय मृत हालत में जमीन पर पड़़े हैं, मुझे पूर्ण विश्वास है कि विनय को गांव के ही दबंग व सरहंग महेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र जय चन्द्र वर्मा व आशीष पुत्र जयचन्द वर्मा व अनुज कुमार पुत्र राम सेवक होली ग्राम छोटई थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी ने रंजिशवश लाठी डण्डों व धारदार हथियार से मारकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से टेªक्टर की बड़ी पहिया के नीचे दबा दिया ताकि लोगों को लगे कि एक्सीडेंट है। उक्त विपक्षीगणों मेरे पुत्र को मारकर मौके से भाग गये।
वही इस सम्बंध में अभी तक रिपोर्ट न दर्ज करने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब देखना है कि पुलिस कोई कार्यवाही करती है या फिर हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर रहेंगे।
Related Posts

