स्व उस्मान. किदवई का खेल, पशु पक्षियों से बेहद लगाव था तीन दिवसीय उस्मान किदवई मेमोरियल कैरम प्रतियोगिता शुरू
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अगस्त क्रांति सप्ताह के छठे दिन महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब
बाराबंकी द्वारा नगर के गांधी भवन में शुक्रवार से तीन दिवसीय उस्मान
किदवई मेमोरियल कैरम प्रतियोगिता शुरू हुई। कैरम के राष्ट्रीय खिलाड़ी
परवेज अख्तर ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न
क्षेत्रों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि परवेज़
अख्तर ने उस्मान किदवई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए
बताया कि स्व उस्मान किदवई का खेल, पशु पक्षियों और पेड़ पौधों से बेहद
लगाव था। वह जब तक जीवित रहे उन्होंने खेल को बढ़ावा दिया। वह कैरम के
बेहतरीन खिलाड़ी थे। वह हमेशा कहते थे कि कोई भी व्यक्ति मेहनत व लगन के
बलबूते कोई भी मंजिल आसानी से छू सकता है। उस्मान किदवई मेमोरियल कैरम
टूर्नामेंट के डबल्स मुकाबले के फाइनल मैच में सिबगुतुर्रहमान और मोहम्मद
तुफैल विजेता रहे। वहीं पंकज आनंद और अनुज कुमार उप विजेता रहे। इस
टूर्नामेंट के सिंगल मुकाबले में पहला सेमीफाइनल मैच इरफान और कुणाल बीच
खेला गया। वहीं दूसरा मैच अतिकुर्रहमान और कलीमुल्ला के बीच खेला गया।
जिसका परिणाम देर शाम आएगा। सिंगल का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।
क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा, अध्यक्ष हाजी सलाउद्दीन किदवई और
महामंत्री मो उमेर अहमद किदवई, जतिन चौधरी, बृजेश दीक्षित, राकेश
त्रिवेदी, शऊर किदवई, हुमायूं नईम खान के नेतृत्व में प्रतियोगिात हुई।
टूर्नामेंट के दौरान मो फैसल, इरशाद अहमद, डॉ नईम, आफताब अहमद की
अंपायरिंग में परिणाम घोषित हुआ। इस मौके पर विनय कुमार सिंह, चौधरी
अमीरुद्दीन उस्मानी, सत्यवान वर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, मृत्युंजय शर्मा,
मुजीब अहमद, पीके सिंह आदि लोग मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

