मरीजों को इलाज में असुविधा नहीं होनी चाहिए : दीपक कुमार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

नोडल अधिकारी ने सीएचसी बड़ागांव का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

मसौली बाराबंकी। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन एव जिले के नोडल अधिकारी दीपक कुमार ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र बड़ागाँव में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं जा जायजा लिया तथा कोरोना वैक्सीनेशन में किसी भी तरह की लापरवाही न करने के निर्देश दिये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने कोविड प्रोटेक्शन को लेकर किए गये प्रबंधों के साथ ही मरीजों के इलाज की सुविधा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों को इलाज में असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके उपरांत सीएचसी बड़ागाँव के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 विजय कुमार के नेर्तत्व में नोडल अधिकारी ने कोविड 19 हेल्प डेस्क , दवा वितरण केन्द्र, ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी, लेबर रूम, पीकू वार्ड, डेंगू वार्ड, ई टी सी सेन्टर का जायजा लिया। अस्पताल में बन रहे गोल्डन कार्ड के लाभार्थियों से जानकारी ली तथा सभी से मास्क लगाने एव दो गज की दूरी बनाये रखने के लिए कहा। प्रमुख सचिव ने लैब टेक्नीशियन से मरीजों की जांचों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि अस्पताल में कोई भी मरीज आये, उसको उपयुक्त चिकित्सा सुविधाएं दी जाए। मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। वार्डा का निरीक्षण करते हुए कहा कि मरीजों के बिस्तर साफ सुथरे होने चाहिए, प्रतिदिन चादरें जरूर बदली जाए। नोडल अधिकारी ने चिकित्सको को निर्देशित करते हुए कहा कि यह समय संक्रमण का है जिसके बचाव के लिए उपाय किये जायें जिससे मलेरिया एव डेंगू के संक्रमण से लोगो को बचाया जा सके। जननी सुरक्षा अभियान के बोर्ड पर चल रहे हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत प्रमुख सचिव ने हस्ताक्षर कर किया तथा अस्पताल की साफ सफाई एव रखरखाव पर सन्तोष व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी सन्दीप गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामजी वर्मा आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!