,छात्रों ,युवाओं, किसानों का हित समाजवादी सरकार में….

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

अयोध्या/फ़ैज़ाबाद शिक्षकों, कर्मचारियों ,छात्रों ,युवाओं, किसानों का हित समाजवादी सरकार में ही सुरक्षित है। समाजवादी पार्टी ही उनकी सच्ची हितैषी है। ये बात समाजवादी शिक्षक सभा, अयोध्या/फ़ैज़ाबाद मंडल प्रभारी डॉ शरद वर्मा ने कही,भदोही में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन में भाग लेने के बाद डॉ शरद वर्मा शिक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का वित्तविहीन शिक्षक, शिक्षा मित्र,अनुदेशक, तदर्थ शिक्षक, अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहा है। सपा जिला सचिव, शिक्षक नेता कौशल किशोर धीमान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने शिक्षक हित में किए गए तमाम वादों को पूरा किया उस उसी तरह से 2022 में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुद्दे को अपने घोषणापत्र में सम्मिलित करने की घोषणा की। सभी शिक्षकों ने 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक में डॉ बिलाल खान,डॉ राजेश वर्मा,जगजीवन कश्यप,अमित रावत,अंकित वर्मा,विमलेश कुमार आदि शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित थे

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!