मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड चलाया महाअभियान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा 7 सितम्बर से चलाये जा रहे हर बूथ अभियान के तहत वोटर लिस्ट मे नाम बढ़ाने के समापन के दिन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के द्वारा पूरे जनपद की हर विधानसभा मे महाअभियान चलाया गया। शहर के कटरा बारादरी के मॉडर्न पब्लिक इंटर कालेज पर यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शाफे जुबेरी के नेतृत्व मे बूथ संख्या 307, 308 एवम 309 पर 184 फॉर्म प्राप्त किये गए। जिलाध्यक्ष शाफे जुबेरी ने बताया कि यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश पर पूरे प्रदेश मे 7 सितम्बर से 15 सितम्बर तक ये महाअभियान चलाया जा रहा था। जिसमें प्रारूप संख्या 6 वोटर लिस्ट मे नाम बढ़वाने के लिए फॉर्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराया जायेगा। बूथ पर मुख्य रूप से रोहित कश्यप, शारिक अहमद, आर.के. यादव ललित, प्रीतम यादव, आकाश यादव, मो. साजिल राईन आदि लोग उपस्थित थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

