विद्युत विभाग की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की घोर लापरवाही के चलते डूडी फीडर को जर्जर व झूलते तारों से विद्युत आपूर्ति किए जाने से विद्युत आंख मिचौली का खेल बदस्तूर जारी है जिससे करीब दस हजार की आबादी को इस फीडर से आशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। विद्युत वितरण केंद्र रामनगर के डूडी फीडर से संबंध उपभोक्ताओं को जर्जर व झूलते तारों से विद्युत सप्लाई किए जाने की वजह से एक क्षण बिजली आती है तो दूसरे क्षण जाने में देर नहीं लगती जिसका आलम यह है कि बरसात की उमस भरी गर्मी के बीच क्षेत्र के खजुरिहा भवानीपुर ददरौली अमरा देवी राजापुर मधवापुर दरिगापुर शाहगढ़ समेत करीब 3 दर्जन गांव की लगभग 10 हजार की आबादी काफी प्रभावित हो रही है सूत्रों की माने तो डूडी फीडर से बिंदौरा फीडर की लाइन जोड़ने से विद्युत सप्लाई की मशीनों पर क्षमता से अधिक लोड पड़ने की वजह से आए दिन विद्युत फाल्ट के अतिरिक्त लो वोल्टेज व विद्युत की आवाजाही का खेल करीब 1 सप्ताह से चल रहा है जिससे विद्युत उपभोक्ताओं के रात की नींद हराम हो चुकी है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत टेस्टिंग की वजह से यह समस्या है शीघ्र दूर कर दिया जाएगा।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!