अधिवक्ता विनोद तिवारी ने पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दायर किया परिवाद
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
मामला 13 सितम्बर को न्यायालय के अवमानना पर सजा सुनाये जाने का
बाराबंकी। बीती 13 सितम्बर को न्यायालय द्वारा कोतवाली प्रभारी नगर और नवाबगंज तहसील में कार्यरत नायब तहसीलदार को न्यायालय की अवमानना के जुर्म में सजा सुनाये जाने के बाद दो पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्र टिप्पणी करने के मामले को लेकर अधिवक्ता विनोद कुमार तिवारी ने एक परिवाद दायर किया है। जानकारी के अनुसार, बीती 13 सितम्बर को कोर्ट सं-13 के न्यायाधीश ने जमीनी विवाद में न्यायालय द्वारा दिये गये स्टे के बावजूद उसकी अवहेलना करने पर नायब तहसीलदार नवाबगंज केशव प्रसाद व कोतवाली प्रभारी नगर अमर सिंह को तलब किया था और उसके बाद में जज ने दोनो लोगों को हिरासत में लेने के बाद सजा सुना दी थी। जिसमें कोतवाली प्रभारी को तीन दिन और नायब तहसीलदार को एक माह की सजा सुनायी थी। लेकिन देर शाम एडीजे ने उक्त आदेश पर स्टे दे दिया था। इसी बात को लेकर नगर कोतवाली अन्तर्गत आने वाली सिटी चौकी में कार्यरत पुलिसकर्मी अजय यादव और पुलिस लाइन में कार्यरत दीप कुमार ने सोशल मीडिया पर सजा सुनाने वाले न्याय प्रिय न्यायाधीश पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया था। इसी टिप्पणी को लेकर अधिवक्ता विनोद कुमार तिवारी ने कोर्ट नं-18 में बुधवार को दोनो पुलिसकर्मियों के विरुद्ध परिवाद दायर किया है।