आम की बाग में व्यक्ति का लटकता मिला शव

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के गढी मीरापुर में एक 42 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर स्थित आम की बाग में फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भोर में शौच के लिए गये लोगो ने लटकते हुए शव को देखकर परिजनों एव पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार की शाम को गढ़ी मीरापुर निवासी अमर सिंह वर्मा पुत्र रघुवर दयाल परिजनों के साथ खाना खाकर सो गया तथा मध्यरात्रि को शौच के लिए गया जो लौटकर वापस नही आया। भोर में जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित पुरुषोत्तम की आम में अमर सिंह का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

 

Don`t copy text!