गौदाम में अज्ञात कारणों से लगी आग लाखों समान जलकर खाक

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

मसौली बाराबंकी। सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के ईचौलिया मार्ग पर स्थित बजाज इलेक्ट्रिक लि0 के गौदाम में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों रुपये कीमत के समान जलकर खाक हो गये । सूचना पर पहुँची दमकल की दो गाड़ियां ढाई घंटे अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।


बताते चले कि बिजली विभाग को सामाग्री आपूर्ति करने वाले बजाज इलेक्ट्रिक लि0 का गोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बावली चौराहे से ईचौलिया गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित है। वुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गोदाम के पिछले कमरे से अचानक धू धू कर लपटे निकलने लगी। गोदाम में लगी आग को देख अफरा तफरी मच गयीं। लोग समझ पाते इससे पूर्व आग ने पूरे गोदाम को घेर लिया गोदाम कर्मचारियों की सूचना पर पहुँची दमकल की दो गाड़ियों ने अथक प्रयास कर करीब ढाई घण्टे बाद आग को काबू किया। गोदाम के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि गोदाम में सौभाग्य योजना के तहत बीपीएल बीपीएल किट रखी थी आग में कितने का नुकसान हुआ है जिसका आंकलन किया जा रहा है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!