सरकारी धन को लगा पलीता, अधिकारी भर रहे हैं अपना खलीता
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500 अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
भ्रष्टाचार का दूसरा नाम डूडा
बाराबंकी( शमीम अंसारी)। डूडा विभाग में फैला भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जहां होना चाहिए काम, वहां काम न होकर मनचाहा कमीशन मिलने वाले स्थल पर होता है काम, जी हाँ आज हम आपको बतायेंगे कि डूडा विभाग में फैले भ्रष्टाचार की जड़े कितनी गहरी हैं कि कार्यवाही होने के बजाए मामले को दबाने का खेल तीव्र गति से चल रहा है, ऐसा नहीं कि उच्चाधिकारियों को इस भ्रष्टाचार की जानकारी नहीं बल्कि उनके संरक्षण में ही खेला जाता है। इस खेल का मोहरा बनाये जाते हैं सम्बंधित कर्मचारी। वहीं विभाग के अधिकारी सरकारी धन को पलीता लगाकर अपने-अपने खलीते भरते नजर आ रहे हैं।
एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है तो वही सरकारी मुलाजिम सरकार के उद्देश्यों को पलीता लगाकर अपने-अपने खलीते (जेबे) भरने में मस्त नजर आ रहे हैं। चाहे जितना भ्रष्टाचार उजागर कोई भी करले किन्तु इन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, जिससे इन भ्रष्टाचारियों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। भ्रष्टाचार उजागर करने वाले की आवाज इस समय नक्कर खाने में तूती की तरह बजकर रह जा रही है। अब देखना यह है कि क्या कोई ईमानदार अधिकारी इन भ्रष्टाचारियों के काकश को तोड़ने के लिए आगे आयेगा या इन भ्रष्टाचारियों के मंसूबे इसी तरह बढ़ते रहेंगे। शहर व कस्बे के लोग विकास की बांट जोह रहे हैं लेकिन कमीशनबाजी के चक्कर में जिम्मेदार भर रहे हैं अपने खलीते, कस्बे में नालिया टूटी पड़ी हैं, रोडों में बड़े-बड़े गढ्ढे हैं। बरसात के बाद तो भ्रष्टाचार की पूरी पिक्चर साफ नजर आ रही है, फिर भी अधिकारी को कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है, यहा तो वहीं हाल है कि वर मरे या कन्या अपना काम बनता भाड़ में जाये जनता।
इस सम्बंध में एसएम न्यूज जब खबर छापी कि अगर डूडा और सूडा के समस्त कार्यो की निष्पक्ष जांच हो जाये तो कई सफेदपोश भी बेनकाब होते नजर आयेंगे। जैदपुर सीमा बाहर मोहल्ला इस्लाम नगर जैदपुर दैहात में सीसी रोड से अफरोज के मकान तक सीसी रोड से हसीब सिद्दीकी के घर तक एवं मदरसा इमदादुससालियात तक इंटरलाकिंग खडंजे का निर्माण किया गया है। मोहल्ला अली अकबार कटरा में सिद्धौर रोड से नई बस्ती मस्जिद तक मोहल्ला आजाद नगर तक, मोहल्ला उसरी से छोटी नहर तक इंटरलाकिंग खडंजे का निर्माण किया गया है जिसमें लगभग 50 मीटर पुराने खडंजे को भी नया बता कर सरकारी धन का बंदरबाट किया गया है जो सीमा बाहर हैं विभागीय अधिकारियों मिलीभगत से फर्जी कार्य दर्शाकर भुगतान प्राप्त करने में जैदपुर नगर पंचायत भी पीछे नहीं है, यहां के डूडा विभाग के सम्बंधित कर्मचारी तो ठेकेदारों के वर्चस्व के आगे नतमस्तक नजर आते हैं। सही विकास न होने से कई जगह जलभराव है। चुनाव की सरगर्मी तेज होने पर विभाग के कर्मचारियों ज्यादा से ज्यादा फर्जी कार्य दिखाकर अपने चहेतों से मोटी रकम दे रहें हैं। एक तरफ जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार को समाप्त करने की लाख कोशिश करें किन्तु डूडा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना आसान काम नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीण इलाके पर दिखाकर बिल का भुगतान प्राप्त कर रहे हैं और जनता व शासन प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर अपने खलीते भर रहे हैं।
हमारे संवाददाता ने जब मोबाइल नम्बर 9415949432 पर काल की तो बताया गया कि जो भी काम हो रहा है वो सीमा के अंदर हो रहा है, आपको गलत जानकारी मिली है। अब सवाल उठता है कि डुडा विभाग के अधिकारी अगर सही कह रहे हैं तो इंटरलाकिंग का कार्य नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की आज्ञानुसार होना चाहिए न कि ग्राम प्रधान के द्वारा सम्पन्न कराना चाहिए।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

