दिव्यांग बच्चे भी समाज के अंग हैं, अनीता शुक्ला……

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। दिव्यांग बच्चे भी समाज के अंग हैं और इनके साथ उपेक्षित व्यवहार करने से बच्चो के उत्साह में कमी आती है इसलिए दिव्यांग बच्चों के सहयोग के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए तभी दिव्यांग बच्चे भी आम बच्चों की तरह बेहतर जीवन जी सकेंगे ।
उक्त बातें गुरुवार को प्रयास ट्रस्ट दिव्यांग शिक्षा सदन में हैदरगढ़ ब्लाक से आये दो दर्जन से अधिक बच्चो का मेडिकल परीक्षण कराते हुए प्रयास ट्रस्ट की डायरेक्टर अनीता शुक्ला ने कही उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चो को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए शिक्षा अवश्य दिलाये जिससे उनका जीवनस्तर बेहतर हो सके।

हैदरगढ़ ब्लॉक से आए हुए 25 बच्चों की यूडी आईडी कार्ड के सत्यापन की जांच डॉ मनोज आर्य के द्वारा की गयी दिव्यांग विपिन कुमार, मनोजकुमार, कोमल कुमारी, मनीष कुमार, नीरज कुमार आदि बच्ची की जांच की गई जांच के बाद दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखा गया और परिवारी जन भी खुश नजर आये। उल्लेखनीय हो कि समाजसेविका अनीता शुक्ला दिव्यांग बच्चो को मुख्य धारा में लाने के लिए कार्य कर रही हैं।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा  रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!