मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : 189 जोड़ो हुए एकदूजे के
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। षुक्रवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद के समस्त तहसीलों में कुल 189 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें राजकीय इण्टर कालेज आडीटोरियम में 46 जोड़ो की अध्यक्षता भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत द्वारा की गयी, महादेवा आडीटोरियम रामनगर में 26 जोड़ों की अध्यक्षता रामनगर विधायक षरद कुमार अवस्थी द्वारा की गयी वहीं ग्राम्यांचल महाविद्यालय हैदरगढ़ में 54 जोड़ों की अध्यक्षता विधायक बैजनाथ रावत द्वारा की गयी। इसी क्रम में विकास खण्ड दरियाबाद में 30 जोड़ों की अध्यक्षता विधायक सतीष षर्मा द्वारा की गयी एवं सरदार पटेल पार्क फतेहपुर में 33 जोड़ों की अध्यक्षता विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा द्वारा की गयी। उक्त 189 जोडों में से 08 मुस्लिम तथा 181 हिन्दू सम्मिलित है। इस मौके पर जिलाधिकारी व एडीएम एवं एसडीएम के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष षंषाक कुषमेष, प्रषांत मिश्रा, रोहित सिंह, षिवम सिंह राठौर, देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

