न्यायाधीश ने महिलाओं को दी कानून की जानकारी

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में ग्राम पंचायत मसौली व चंदवारा के पंचायत भवन में न्याय चला निर्धन से मिलने विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव संजय कुमार ने ग्रामीणों को महिलाओं, बच्चो एव गरीब व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को कानूनी जानकारी दी। आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए न्यायाधीश संजय कुमार है ने कहा कि कोई भी गरीब या श्रमिक अपने आप को लाचार न समझें। संविधान में गरीब या श्रमिक के हित उतने ही सुरक्षित हैं, जितने सभी के। उन्होंने कहा कि किसी के अधिकारों का कहीं भी हनन होता है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आये उन्हें न्याय दिलाया जायेगा। न्यायाधीश संजय कुमार ने विधिक सेवाओ की जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, महिलाएं, अनुसूचित जाति जनजाति, आपदा ग्रस्त, कारावास में निरुद्ध, मानव तस्करी से आहत,मानसिक रूप से अक्षम एव दिव्यांग व एक लाख आय वाले व्यक्ति को निःशुल्क सेवाएं दी जाती है। जिसमे महिलाओं की कोई आय की सीमा निर्धारित नही है सभी महिलाएं सेवा ले सकती हैं। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी हनुमान प्रसाद वर्मा, एडीओ सहकारिता शैलेन्द्र कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह, पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह, उत्तम कुमार, प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी, रमेश जयसवाल रामसिंह यादव, अमरीश कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा  रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!