बाइक की टक्कर से गाय की मौत

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

हैदरगढ़ बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया के निकट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सुबेहा। के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार व सड़क पार कर रही गाय में ज़ोरदार भिड़ंत हो जाने से गाय की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस आरोपी चालक व बाइक को थाने ले जाकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक सुबेहा थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी राजकरन यादव की गाय सुबेहा शुक्लबाजार मार्ग पर स्थित राजकीय इंटर कालेज के पास सड़क किनारे चर रही थी अचानक सड़क पार करने लगी। इसी बीच शुक्लबाजार की तरफ जा रहे एक बाइक सवार से जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिससे घटना स्थल पर गाय की दर्दनाक मौत हो गयी।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

 

Don`t copy text!