आपराधिक मामलों में त्वरित कार्यवाही पहली प्राथमिकता:ब्रजेश पांडे

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

बहराइच जरवलरोड थाना जरवल रोड के नवागत प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे ने थाने का पद भार ग्रहण किया । व मीडिया से बात करते हुए कहा अपराधिक मामलों में त्वरित कार्यवाही,तथा कसूरवार को सजा और बेकसूर को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराधियों में पुलिस का भय बना रहना चाहिए जिससे अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोंचे अपराध करने वाला चाहे जितना भी रसूखदार हो सलाखों के पीछे होगा। मामलों में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। आम आदमी को मित्र पुलिस की मदद सदैव 24 घण्टे मिलती रहेंगी।ये बातें ब्रजेश पांडे ने प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड का पदभार ग्रहण करने के उपरांत कही। पूर्व में गोंडा जिले के कटरा बाजार के अतिरिक्त बहराइच जनपद के कोतवाली देहात, फखरपुर, पयागपुर में बतौर इंचार्ज इन्होने कार्य किया है। ग्राम मुस्तफाबाद में एक मारपीट के मामले में घायल दंपत्ति को थाने पहुंचने पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया है तथा आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!