ब्लॉक प्रमुख ने वितरित किये सैकड़ों लाभर्थियों को आयुष्मान कार्ड
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। विकास खण्ड देवां स्थित सी.एच.सी. केन्द्र में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अन्तर्गत ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव ने सैकड़ों लाभर्तियों को गोल्डन कार्ड वितरित किये। इस मौके पर बोलते हुए ब्लॉक प्रमुख देवां धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे गरीब भाईयों का आत्मबल व स्वाभिमान बहुत ऊंचा है। यहीं वो शक्ति है, जो उन्हें विपरीत परिस्थितियों को परास्त करने की ऊर्जा और साहस देती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना, आयुष्मान भारत के तहत गरीबों को गम्भीर बीमारियों से लड़ने और जीतने का विश्वास देती है। इस मौके पर सबसे पहले दस लोगों को प्रतीकात्मक आयुष्मान कार्ड सौंपे गये। साथ ही आज स्टॉल लगाकर सैकड़ों लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किये गये। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इस योजना के विषय में जानकारी दी तथा सभी को इस योजना से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित भी किया। अंत में धर्मेन्द्र यादव ने देश के करोड़ों लोगों को इस योजना से जोड़कर लाभान्वित करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया। इसी क्रम में सी.एच.सी. अधीक्षक देवां राधेश्याम गौड़ ने आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभों के सम्बंध में उपस्थित ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव, गौर, आनंद, शोभन यादव, कैलाश यादव, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण भी मौजूद रहें।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

