भाकियू के सामूहिक विवाह के साथ हुआ निकाह 101 जोड़ बंधे दाम्पत्य सूत्र में

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

राकेश टिकैत, डा. वीरेन्द्र, राजेष, तनुज व अजय गौतम सहित कई दिग्गज समारोह में हुए षामिल

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ द्वारा नवीन गल्ला मण्डी में आयोजित दसवां सामूहिक विवाह व निकाह समारोह बुधवार की देर शाम सम्पन्न हो गया। समारोह में 101 जोड़ो ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाई। गायत्री परिवार द्वारा विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस ने फीता काटकर किया। समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वर वधू को आशीर्वाद दिया और कहा कि ऐसे समारोह प्रत्येक जनपद में आयोजित होने चाहिए। समारोह में एक निकाह भी सम्पन्न हुआ। गोंडा बाराबंकी मार्ग पर स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थल पर भाकियू द्वारा आयोजित इस दसवें सामूहिक शादी व निकाह समारोह का शुभारम्भ दोपहर 12 बजे अपर जिलाधिकारी सन्दीप गुप्ता व अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात मंडप के नीचे वेदियों पर बैठे 101 जोड़ो को गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा मंत्र जाप के साथ विवाह रस्म की शुरुवात कराई गई। करीब 1 बजे समारोह स्थल पर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा,आदि भी थे। राकेश टिकैत ने मंडप के नीचे बैठे जोड़ो से बात उनसे हाल चाल जाना और अपना आशीर्वाद दिया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह हर जनपद में होने चाहिए ताकि किसी गरीब की बेटी बाप को बोझ न लगे। इसके साथ ही मंडप से थोड़ी दूर पर बने पंडाल में एक निकाह भी सम्पन्न हुआ। लक्षबर बजहा के अम्बर अली की पुत्री फूल बानो को अहमद पुर के साबिर अली के साथ काजी द्वारा निकाह कुबूल करवाया गया। करीब ढाई घण्टे चले इस कार्यक्रम में पुरोहितों द्वारा विधि विधान से विवाह की रस्मे पूरी कराई गई इसके पश्चात सभी जोड़ो को भाकियू पदाधिकारियों द्वारा उपहार देकर धूमधाम से विदा किया गया। इस दौरान बरातियों व जनातियो के साथ कार्यक्रम में आये हुए सभी मेहमानों के लिए भाकियू द्वारा खाने की व्यवस्था की गई थी। समारोह में दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा, एमएलसी राजेश यादव राजू, जिला पंचायत अध्यक्ष राज रानी रावत, धीरेंद्र वर्मा, तनुज पुनिया, सुधा वर्मा, भुल्लन वर्मा डीडीसी, अवधेश वर्मा डीडीसी, सीएमओ रामजी वर्मा, डॉ एस के शुक्ला, डॉ विवेक वर्मा, सुरेश गौतम सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं मंडी परिषद में हो रहे सामूहिक विवाह में बसपा नेता डॉ. विवेक सिंह वर्मा ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उनके साथ में मुख्य सेक्टर प्रभारी अयोध्या मंडल अजय कुमार गौतम, राम प्रताप मिश्रा, मनीष गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!