सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ रियाज वारसी संवाददाता की रिपोर्ट थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

देवा, बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुजीबपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे को लखनऊ के ट्रामा सेन्टर भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है और ट्रक को थाने ले आई है। नगर के चौहान गेस्ट हाउस के निकट रहने वाला दीपक शुक्ला 18 पुत्र जीतेंद्र नाथ शुक्ला अपने साथी लखपेड़ाबाग निवासी आदित्य पुत्र रघुवंश के साथ बाइक से देवा से बाराबंकी की ओर जा रहा थे।तभी मुजीबपुर गांव के पास सामने से आ रही भारत गैस एजेंसी की एक ट्रक नें बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल दीपक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल आदित्य को जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल आदित्य की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है ।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ रियाज वारसी संवाददाता की रिपोर्ट थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

 

Don`t copy text!