सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किया इजाफा : उपेन्द्र रावत सेमरावां में आयोजित हुआ किसान सम्मेलन
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की ओर अग्रसर है। हाल ही में उ.प्र सरकार ने गन्ना किसानों के समर्थन मूल्य में 25 रूपए प्रतिकुंटल की बढ़ोत्तरी की है। वहीं मोदी सरकार ने गत छह वर्षा में खरीफ और रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भारी इजाफा किया है। जिसका लाभा सीधे किसानों को मिल रहा है। यह बात रविवार को सिद्धौर मण्डल के सेमरावां में आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र रावत ने ने कही। उन्होने कोरोना काल मे भाजपाइयों के सेवा कार्या की सराहना करते हुए भाजपा को राष्ट्रवादी विचारधारा का संवाहक बताया। प्रदेश में चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था पर किसानों की खूब तालियां बटोरी। सिद्धौर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने गन्ने की कीमतों में अच्छा इजाफा किया गया। किसानों को समर्पित फसल बीमा योजना, मृदा परीक्षण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन आदि योजनाओं का लाभा सीधे मिल रहा है। इसके पूर्व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सिद्धौर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया संचालन कोठी मण्डल अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला ने किया। इस अवसर पर विजय आनंद बाजपेई, आशुतोष तिवारी, अतुल सिंह, अमरीश रावत, सुरजीत सिंह, दिनेश शर्मा, प्रमोद वर्मा, सत्यनाम वर्मा, राम शंकर दीक्षित, लल्लू रावत, अनिल वर्मा, अनिल सिंह, रामकुमार मिश्रा, राजेश वर्मा, श्रीचंद्र वर्मा, राकेश पाठक सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

