ख़तरनाक केमिकल से लदे इस्राईली जहाज़ में लगी भीषण आग, कम से कम 40 कंटेनर समुद्र में गिरे
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
हिब्रू भाषा के संचार माध्यमों ने घंटों तक मौन धारण करने के बाद कहा है कि कनाडा के समुद्र में जिस जहाज़ में आग लगी वह इस्राईल का जहाज़ है और उस पर खतरनाक रासायनिक पदार्थ लदा है। समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली टीवी ने एलान किया है कि आज रविवार की रात को जिस जहाज़ में आग लग गयी उसका नाम “ZIM KINGSTON” है और उसका संबंध इस्राईली कंपनी से है।
इस्राईली टीवी के अनुसार कनाडा के तट के सामने जहाज़ में आग लगी और कम से कम चालिस कन्टेनर समुद्र में गिर गये। इस समय कनाडा और अमेरिका के समुद्री अग्नि शमन दल के कर्मचारी आग बुझाने में व्यस्त हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जहाज़ के सेवा दल के 16 कर्मचारियों को निकाल लिया गया है जबकि सेवा दल के 5 कर्मचारी भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं। रिपोर्ट यह नहीं बताया गया है कि जहाज़ पर कौन सा ख़तरनाक केमिकल पदार्थ लदा है और वह कहां जा रहा था?

