सरकार के खिलाफ कर्मचारी संघ ने दिया धरना विभागो मे बन्द का दिखा असर

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। भारत बंद का असर जिले मे भी देखने को मिला। सभी विभागो के कर्मचारियो ने सरकार की नीतियो के खिलाफ हड़ताल करते हुये जमकर नारेबाजी की। विभिन्न विभागो के हड़ताल से उपभोक्ता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस देशव्यापी हड़ताल से कई बैंको के शामिल होने की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पर सकता है। इसके साथ ही एटीएम में कैश की दिक्कत हो सकती है। फिलहाल इस हड़ताल का प्राइवेट बैंकों के कार्य पर किसी तरह का असर नहीं होगा। विद्युत विभाग कर्मचारियों ने घोसियाना स्थित विद्युत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जिसमे प्रदेश व केन्द्र सरकार की नीतियो के खिलाफ एक साथ आवाज बुलन्द की। वहीं डाकखाने के कर्मचारियो ने भी कामकाज ठप्प कर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। विकास भवन मे भी कर्मचारियो द्वारा काम ठप्प रहा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व मे घोसियाना स्थित विद्युत प्रगण मे धरने को विनोद गिरि ने सम्बोधित करते हुवे कहा की केन्द्र ओर राज्य की सरकारो की निजी घरानो पर अति निर्भरता की ऊर्जा नीति के चलते आम लोगो के लिये बिजली महँगी होती जा रही है। श्री गिरि ने आगे बताया की जबकि जनता के पैसे से बने बिजली नेटवर्क के सहारे ही निजी घरानो अरबो खरबो रुपये का मुनाफा कमा रहे है। उन्होंने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की वजह से विद्युत विभाग का घाटा 85 हजार करोड़ तक पहुँच गया है ये घाटा इन सरकारो की देन है। राजेन्द्र प्रसाद ने धरने को सम्बोधित करते हुवे कहा की विद्युत विभाग मे हो रहे घोटाले की जाँच सीबीआई से कराई जाये ओर दोषियो को बर्खास्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाये। श्री प्रसाद ने कहा निजी घरानो से बिजली की खरीदारी बन्द की जाये ओर बिजली कर्मियों की वेतन मे चल रही विसगतियो को दूर किया जाये। इसके अलावा कई विभागो के कर्मचारियों ने सरकार के नीति के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!