समय सीमा के अन्दर हो षिकायतों का निस्तारण : डा. आदर्ष सिंह
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
तहसील रामसनेहीघाट में डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट में आयोजित तहसील समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के साथ पहुंचे जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। तहसील रामसनेहीघाट में आयोजित तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डॉ आदर्श के समक्ष राजस्व विभाग से 76, पुलिस विभाग से 18, विकास विभाग से 13, शिक्षा विभाग से 2, अन्य 17, कुल 126 विभिन्न समस्याओं से संबंधित मामले प्रस्तुत हुए, जिसमे से शिकायत सुन रहे जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने 4 समस्याओं का समाधान मौके पर ही करा दिया, शेष 122 शिकायतों को समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आने वाली शिकायतों को गुण दोष के आधार पर समय सीमा के अंदर निस्तारण हर हाल में किया जाना चाहिए, इसलिए पूरी ईमानदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि एक ही शिकायत के लिए बार-बार शिकायत कर्ताओं को नहीं दौडाया जाना चाहिए। तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान चक मार्गों पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के साथ मौके पर पहुंचकर चक मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवा कर दोबारा अतिक्रमण न किये जाने के निर्देश दिए। तहसील समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी, सीओ, तहसीलदार, सहित तहसील एवं जिला स्तर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

