भाजपा ने भारी संख्या में बनाए सदस्य  सत्यप्रेमी नगर में चलाया गया अभियान

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत रविवार को सत्यप्रेमी नगर सेक्टर की प्रवासी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों के घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाए। साथ ही पुराने बनाए गए सदस्यों का सत्यापन भी किया गया। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके तथा छूटे हुए लोगों का मतदाता सूची में नाम बढ़ाने हेतु फार्म रु6 भरवाए गए। इस अवसर पर सभासद एवं भाजपा जिला मीडिया विभाग के सह संयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सरिता सिंह, बूथ अध्यक्ष अधिवक्ता अमित कुमार तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

 

Don`t copy text!