जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन…..

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। शासकीय निर्देशों के क्रम में जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय बड़ेल के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बीईओ सिरौलीगौसपुर अशोक कुमार गुप्ता, बीईओ हैदरगढ़ नवाब वर्मा एवं बीईओ नगर अर्चना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। डाॅ0 पीयूष कुमार जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन योजना बाराबंकी ने रसोइयों एवं उपस्थित लोगों प्रतियोगिता के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। जनपद स्तरीय रसोइयां पाक कला प्रतियोगिता में मध्यान्ह भोजन योजना से आच्छादित जनपद के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रत्येक विकास खण्ड से 02-02 रसोइयों को प्रतिभाग करने हेतु अवसर दिया गया। प्रतियोगिता में कुल 23 रसोइयां उपस्थित हुए। लाॅटरी के माध्यम से मेन्यु का चयन किया गया, जिसमें सभी रसोइयों को गुणवत्तापरक स्वादिष्ट तहरी का निर्माण किया जाना तय हुआ। सभी रसोइयों को तहरी पकाने के लिए सामग्री उपलब्ध करायी गयी। रसोइयां ने अपने-अपने स्टाॅल पर तहरी पकाना प्रारम्भ किया तो निर्णायक मण्डल के अधिकारियों ने प्रत्येक स्टाल पर जाकर भोजन पकाने का तरीका, स्वच्छता, सुरक्षा आदि का आकलन किया। इसके उपरांत तहरी को खाकर भोजन का स्वाद, पौष्टिक तत्व एवं रसोइयों के व्यवहार का आकलन करते हुए 6 बिन्दुओं पर अंक प्रदान किये। निर्णायक मण्डल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि बीईओ सिरौलीगौसपुर अशोक कुमार गुप्ता, प्रभारी प्रधानाचार्या जीजीआईसी नगर रचना चैधरी, जीजीआईसी प्रवक्ता गृह विज्ञान प्राची शुक्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरतगंज की मेडिकल आफिसर डाॅ0 ज्योति तिवारी, मेसर्स शुगर एण्ड क्रश की शेफ साधना बाजपेई रहीं। इनके अतिरिक्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 10 छात्र/छात्राएं भी निर्णायक मण्डल में शामिल रहे।
निर्णायक मण्डल द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर प्रथम स्थान पर रामनगर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बिरौली की रसोइयां श्रीमती कलावती रहीं, दूसरे स्थान पर पूरेडलई विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय खुटौली की रसोइयां ऐल कुमारी रहीं वहीं तीसरे स्थान पर विकास खण्ड बनीकोडर के कम्पोजिट विद्यालय मऊगोरपुर के रसोइयां शैलेश कुमार रहे। उक्त तीनों रसोइयों को क्रमशः 3500/-, 2500/- एवं 1500/- की धनराशि के चेक, प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य समस्त प्रतिभागी रसोइयों को रुपए 250/- का नकद सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। समस्त प्रतिभागी रसोइयों को यात्राभत्ता के रूप में 250 रुपए नगद तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस मौके पर संजय शुक्ला बीईओ बनीकोडर, बीईओ देवा राम नारायण यादव, बीईओ रामनगर संजय राय, परियोजना अधिकारी उर्मिला शुक्ला, प्रेमलता भारतीय एवं जिला समन्वयक डाॅ0 पीयूष कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी बंकी सुषमा सेंगर द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जिला गाइड कैम्पटन श्रीमती ऋतु अग्निहोत्री, प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय बड़ेल सुषमा यादव, श्रीमती लक्ष्मी सिंह, शिखा, बीना श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, केके सिंह, ऋषि टण्डन, डीसी निर्माण विश्वजीत राय, राजेन्द्र सिंह, बलराम, पंकज वर्मा, संदीप वर्मा, दिवाकर अवस्थी आदि मौजूद थे।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!