बारह सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ करेगा आंदोलन

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

त्रिलोकपुर बाराबंकी। उत्तर प्रदेसीय प्राथमिक शिक्षक संघ बारह सूत्रीय मांगों को लेकर  आगामी 21 जनवरी को शिक्षक सम्मान बचाओ आंदोलन करेगा। जिसकी रणनीति के लिए बड़ेल स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों ने बैठक की। जिलाध्यक्ष पवन वर्मा की अध्यक्षता व विजेंदर सिंह के संचालन में तय हुआ कि जिले भर में कार्यक्रम को सफल बनाने के 8 टीमो का गठन करके जिले भर में अभियान चलाकर लोगो को इकठ्ठा किया जाए। बैठक में तय हुआ कि 1 अप्रैल 05 के बाद नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली हो। प्रेरणा एप वापस लिया जाय। स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं दी जाए। विद्यालय सविलयन पर रोक लगाई जाए। 17140 व 18150 न्यूनतम वेतन विसंगति दूर हो। परिवार नियोजन भत्ता बहाल हो।एसीपी व कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाए। ग्रीष्मावकाश के स्थान पर 40 दिन का उपार्जित अवकाश मिले। स्कूलों में विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों से निरीक्षण बन्द हो। शिक्षकों का उनके ग्रह जनपद में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण शीघ्र किये जायें। इस मैके पर मुमताज, फैज अहमद, शैलेन्द्र, धीरेंद्र प्रताप, विजय प्रकाश, संतोष, मनोज, आसिफ, सुरेश, वासिक समेत सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

Don`t copy text!