देवा ,बाराबंकी। बाइक से जा रहे एक युवक को एक टाटा मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको सी एच सी देवा में भर्ती कराया जहां उसका ईलाज चल रहा है। देवा थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर निवासी पंकज रावत (24)पुत्र लाले अपनी बाईक से देवा जा रहा था कि सालेहनगर तिराहे के पास एक मारुति वैन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही एक टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा बृजेश कुमार सिंह व आरक्षी शौरभ ने उसको सी एच सी देवा में भर्ती कराया है जहां उसका ईलाज जारी है।
सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

