कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महा सचिव का जन्म दिवस मनाया गया

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली नगर में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्म दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रियंका गांधी की लंबी उम्र और कांग्रेस पार्टी को एक नई ऊर्जा शक्ति देने की दुआ व कामना की गई।
तारिक़ रुदौलवी ने इस मौके पर कहा कि ईश्वर इसी तरह गरीब असहाय मजलुमो की आवाज़ बन कर प्रियंका जी जिस तरह हर वक़्त उनकी मदत के किये काम करती है आज हिंदुस्तान की जनता कांग्रेस पार्टी व प्रियंका जी तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।कहा कि इस देश का अगर कोई भला कर सकता है तो वो सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।इस मौके पर मो0 मसूद गुड्डू,फ़हीम अख्तर,सैफ,नूर मोहम्मद,ग़ज़ाली अंसारी,मुजाहिद,राजन पांडे,अनस खान,फिज़्ज़ु के अलावा बड़ी तादाद में युवा व बच्चे शामिल थे।इस अवसर पर केक काट कर एक सुर में कहा गया कि देश का युवा आने वाले चुनाव में प्रियंका जी को प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है।

Don`t copy text!