मकर संक्रान्ति पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव की दृष्टि से अनूठा है: शिवपाल खिचड़ी भोज में प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया हिस्सा

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। डा. श्याम सिंह यादव सेवा संस्थान के तत्वाधान में महापर्व मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता का प्रतीक खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। सामाजिक एवं संास्कृतिक परम्परा का निर्वहन करते हुए, सर्व प्रथम साधू एवं ब्राह्मणों का पूजन एवं दान के पश्चात खिचड़ी भोज प्रारम्भ किया गया। इस पावन अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पधारकर अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को गरिमा प्रदान की और कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव की दृष्टि से अनूठा है। खिचड़ी सामाजिक सद्भाव एवं समरता का प्रतीक है। इस खिचड़ी भोज में जाति और धर्मगत भेदभाव को परे रखकर मानव मात्र के कल्याण का संकल्प करते हुए खिचड़ी ग्रहण करनी चाहिए। व्यापारी वर्ग, चिकित्सा क्षेत्र, अधिवक्ता समाज, सामाजिक सेवा से जुड़े लोग, पत्रकारगण, शिक्षक एवं बुद्धिजीवी वर्ग, गरीब, असहाय व वृद्धजनों सहित सभी वर्ग के लोगों नें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थान के महामंत्री डाॅ0 विकास यादव ने आये हुए सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर संस्थान को दिये जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य, डा. पी.एल. पुलिया सांसद, हरिगोबिन्द सिंह, तालिब कोकब, वसीम राइन, भारत सिंह यादव, बृजेश दीक्षित, रणधाीर सिंह सुमन, हिसालबारी किदवई, हुमायुँ नईम खां सहित कई लोग खिचड़ी भोज में शामिल हुए।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!