सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ महिला शिक्षकों का सम्मान

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। शानिवार को महिला शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी द्वारा मण्डल जिला, ब्लाक कमेटी को प्राधिकार पत्र वितरण एवं महिला शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन गांधी सभागार कलेक्टेट बाराबंकी में जिलाध्यक्ष अल्का गौतम की अगुवायी में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अल्का गौतम एवं संचालन जनपद लखीमपुर खीरी की महामंत्री नमिता श्रीवास्तव ने किया सर्व प्रथम जिलाध्यक्ष अल्का गौतम की अगुवायी में मुख्य अतिथि एकता सिंह मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी एवं विशिष्ट अतिथि शुलोचना मौर्या प्रदेश अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ का फूल मालाओं से तथा पुष्पगुच्छ तथा प्रतीत चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एकता सिंह ने कहा कि शिक्षिकाओं ने पहली बार संगठित होकर सशक्त ठंग से अपनी बात रखी है जिसकी मुझे महिला होने के कारण मुझे अत्यन्त प्रसन्नता है प्रदेश अध्यक्ष शुलोचना मौर्या ने कहा कि मिशन शक्ति बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग है जिनको हम सबको जिम्मेदारी है कि शिक्षा समानता अन्याय के प्रति जागरूक कर हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमि का आहवन करें। जिलाध्यक्ष अल्का गौतम ने कहा कि जनपद बाराबंकी की महिला शिक्षकों ने एक जुट होकर सशक्त नारी होने का जो अहसास कराया है वह आने वाले समय में समाज के लिए नयी क्रान्ति के रूप में जाना जायेगा मंजू शिवांगी सिंह, शाबजा प्रवीन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संगठन द्वारा बी.ओ. संघ प्रदेश अध्यक्ष व बनीकोंडर के खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला व सुशील कनौजिया तथा देवां, हरख, सिरौलीगौसपुर, बंकी के खण्ड शिक्षा अधिकारी भी प्रमुख रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे जिन्होने आज के कार्यक्रम में प्रशंसा व्यक्त की है। गरीब छा़त्राओं को मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा टेविल घड़ी 10-10 कापियां विभिन्न कलर वितरित किये गये, उक्त छात्राएं टेविल आदि पाकर प्रसन्न होकर घर गयी। सरोज वर्मा, लीलावती, उर्मिला वर्मा, ऋचा सिंह, प्रीती वर्मा, रंजना सहाय, सुमन गौतम, श्वेता गुप्ता, सरिता रस्तोगी, नीलम लता, उत्तिमा पटेल, रश्मि शुक्ला, प्रीती संगर, नजमुश शहर, कुमरू, सुमन, सोनल गुप्ता, ज्योति कनौजिया, रागिनी सिंह, शिवांगी सिंह, नाज बानो आदि प्रमुख रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में मौजूद रही।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!