रिजवान संजय बने विधायक गौरव के प्रतिनिधि

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा के नवनिर्ववचित सपा विधायक गौरव कुमार रावत ने कस्बा बांसा शरीफ निवासी मोहम्मद रिजवान संजय को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर सपा के वरिष्ठ नेताओं सहित क्षेत्रीय लोगो ने मुबारकबाद दी है। बताते चले कि जैदपुर विधानसभा के हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गौरव कुमार रावत ने शानदार जीत हासिल किया था। विधायक श्री रावत जिला प्रशासन को पत्र लिखकर बांसा निवासी मो0 रिजवान संजय को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। रिजवान संजय के प्रतिनिधि बनने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद बेनी प्रसाद वर्मा, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवाई, विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू, पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, पूर्व एम0एल0सी0 अरविन्द यादव, पूर्व विधायक रतन लाल राव, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह, सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद सबाह, मसौली प्रमुख यासिर अराफात किदवई, हरख प्रमुख मुख्तार शाह, सदर विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, वरिष्ठ नेता गुड्डू हसन, मो0 नसीम कीर्ति, सतरिख चेयरमैन रेहान कामिल, जैदपुर चेयरमैन मोहम्मद रियाज, हफीज भारती, मौलाना असलम, सरताज चैधरी, प्रीतम सिंह वर्मा, प्रधान मोबीन सिकन्दर, पप्पू वर्मा प्रधान, पिन्कू सैनी, अखिलेश यादव, कामिल अली, गुड्डू मौर्या प्रधान, अशोक यादव सहित तमाम लोगों ने बधाई दी।मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!