भाजपा सरकार में बेरोजगारों की लंबी खड़ी हो गई फौज : सुरेश
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गरीब और किसान विरोधी है सरकार का उद्देश्य गरीबी खत्म करना नही बल्कि गरीबों को खत्म करना है उक्त कथन विकास खंड बंकी की ग्राम मुनीमाबाद एवं विकास खंड देवा की ग्राम बल्ला में अपनी विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़को का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा। विधायक धर्मराज ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की बीजेपी सरकार के द्वारा जनविरोधी फैसले लिए गए है आज उसी का परिणाम है कि राज्य के किसान,ब्यापारी,आत्महत्या करने पर मजबूर है राज्य में महिलाएं अपने को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है बेरोजगारों की लंबी फौज खड़ी हो गई है महंगाई ने गरीब जनता की कमर तोड़ने का काम किया है इस सरकार का कार्यकाल इतिहास के पन्नो में काले अध्याय की तरह दर्ज होगा जिस तरह से इस सरकार ने कोरोना काल के दौरान प्रदेश में चारो ओर अव्यवस्थाओं का बोल बाला रहा है और लोगो को ठोकरें खाने पर मजबूर कर दिया गया है,वह घाव आज तक लोगो के सीने में तारो ताजा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भागीरथ यादव,गया प्रसाद रावत,धर्मेंद्र रावत बीडीसी,चंद्रभान यादव,शिव सागर यादव,गया प्रसाद यादव, लालता प्रसाद यादव आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

