कोरोना पॉजिटिव संख्या पहुंची 9
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली, बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव में सोमवार को दो कोरोना पाजिटिव मिले। कुल संख्या 9 हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव के अन्तर्गत बांसभारी की एक महिला की एक दिन पूर्व पाज़िटिव आई थी।जिसके परिजन और आसपास स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को कोरोना जांच के लिए गई थी।जिसके महिला का पति भी कोरोना पाजिटिव पाया गया।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव में कस्बा मसौली का एक पाज़िटिव रिपोर्ट आई है। जिसको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर में कोरानटाईम किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव में अब कोरोना पाजिटिव की कुछ संख्या 9 हो गई है।
दो निकले कोरोना पॉजिटिव
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। सोमवार को ग्राम सोहिलपुर व कुटी गांव के दो लोगो ने कोरोना जांच दो दिन पहले स्वास्थ्य केन्द्र बनीकोडर मैं कराया था। जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे दवा और अलग रहकर एहतियात बरतने की सलाह दी। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनीकोडर के रेपिड रिस्पांस टीम के अधिकारी अनुराग पाठक ने बताया कि एंटीजन जांच के दौरान दो व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आइसोलेशन करने की सलाह दी है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

