व्यापारियों ने सीएम से की मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग, मिला आश्वासन
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में मंडी शुल्क पर विचार करने का आश्वासन उत्तर प्रदेश फ्लोर मिल्स एसोसिएशन के सदस्यों को दिया है। उत्तर प्रदेश फ्लोर मिल्स स्टेशन के अध्यक्ष प्रमोद वैश्य की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रदेश में चल रही 300 रोलर फ्लोर मिल्स की समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश में मंडी शुल्क लगाए जाने से इंस्पेक्टर राज बढ़ जाएगा जिससे व्यापारियों को भारी दिक्कत होगी। व्यापारियों के हित में पूर्व में मंडी शुल्क समाप्त कर दिया गया था लेकिन अभी हाल ही में एक आदेश जारी करके मंडी शुल्क पुनः लगा दिया गया है जिससे हम सभी परेशान हैं। समिति ने लगाए गए मंडी शुल्क को समाप्त किए जाने की मांग की। सदस्यों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कोई रास्ता निकाले जाने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया है। इस मौके पर अध्यक्ष श्री वैश्य के साथ दीपक बजाज किशन अग्रवाल धर्मेंद्र जैन अनिल बंसल, राम अवतार सिंह के साथ बालकिशन अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

