बालिकाओं ने पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
हैदरगढ़ बाराबंकी। गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमेला में खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता हेतु सर्वप्रथम मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे रजनी तिवारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। तत्पश्चात बालिकाओं के बीच मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे पूर्णिमा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके पश्चात मतदाता प्रभारी मदन मोहन वर्मा के द्वारा स्वस्थ लोकतंत्र में वोट के महत्त्व पर चर्चा की गई। अंतिम कुमारी द्वारा लोकतंत्र में हमारा योगदान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए गये। मतदाता जागरूकता प्रभारी आशीष कुमार त्रिवेदी द्वारा कविता पाठ के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। इसके बाद मतदाता जागरूकता प्रभारी मदन मोहन वर्मा द्वारा ई.वी.एम. तथा वी.वी पैट के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया। इस अवसर पर जागरूक मतदाताओं में ज़िला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता,ग्राम प्रधान राजेश कुमारी, प्रेम, सुंदरी, राजवती ,राजरानी, मांशी, लक्ष्मी, शिव देवी, रमझारा, सुंदरपती, शिव देवी, रामहरख आदि मतदाताओं ने लोकतंत्र में मताधिकार पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में मतदाता जागरूकता प्रभारी आशीष त्रिवेदी जी के द्वारा मतदान जागरूकता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंतिम कुमारी,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव शंकर, रसोइया निशा, अंजु,रामेश्वरी, राकेश, शिव कुमारी, शिव देवी, राम दुलारी ,निर्मला शुक्ला, मंजू देवी एवं बीएलओ मिथलेश कुमारी, अखिलेश कुमार, सीमा शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

