अलग अलग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल….
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। लखनऊ- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिसमे एक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
उधौली पक्के तालाब के पास एक ट्रक इंदौर से परचून का सामान लेकर गोहाटी जा रहा था ट्रक चालक सोहन सिंह पुत्र पाले सिंह निवासी टाटा जमशेदपुर ने बताया कि सामने जा रही एक कार को बचाने के चक्कर मे ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई इस घटना की सूचना एनएचएआई को हुई तो मौके पर पहुंचे ट्रक में फंसे एनएचएआई कमर्चारियों ने चालक सोहन सिंह व खलासी सचिन कुमार को निकाला पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना कुछ ही दूरी पर बॉम्बे से सिलीगुड़ी जा रही एक ट्रक से हुआ ट्रक चालक श्री कृष्ण पुत्र दौलतराम निवासी शिवपुरी ने बताया बॉम्बे से ड्रम और केमिकल पाउडर ले कर जा रहे थे नींद आ जाने के कारण ट्रक पेंड़ से टकरा गया।
तीसरा हादसा हाईवे किनारे स्थित तुलसीपुर गांव के पास गिट्टी लदी ट्रक टोल प्लाजा पर जाम के कारण खड़ी थी की पीछे से मौरंग लेकर आ रहे टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण टेलर में सवार तीन लोगों में से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची सफदरगंज की पुलिस व एन एच ए आई के कमर्चारियों ने कड़ी मसक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां पर साबिर अली पुत्र सरदार अली निवासी जमशेदपुर मध्य प्रदेश की उपचार के दौरान मौत हो गयी और सचिन कुमार 25 पुत्र अशोक कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

